Tuesday, October 20th, 2026

चाकूबाजी में युवक के पेट में फंसा चाकू, हालत गंभीर

रायपुर
राजधानी में चाकूबाजी की घटनाए थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला डगनिया तालाब के पास की है जहां पर दो दोस्त आपस में भिड़ गए और एक ने चाकू से वार कर दिया जो दूसरे दोस्त के पेट में जा फंसा। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसके पेट से चाकू को बाहर निकाला। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

किसी बात को लेकर आरोपी युगल किशोर साहू और आकाश राजपूत के बीच विवाद हो गया, इस दौरान युगल ने अपने पास में रखे चाकू से आकाश के पेट में वार कर कर वहां से फरार हो गया। आकाश ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई और लोगों ने गंभीर हालत में आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि आकाश के पेट में चाकू धंस गया था और करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आपरेशन कर घायल आकाश के पेट से चाकू को बाहर निकाला गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीडीनगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी युगल किशोर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने युगल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। इस मामले में डीडीनगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में कई बातें सामने आ रही हैं। आरोपी युगल के साथ आकाश का पुराना विवाद रहा है, फिलहाल युगल की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की वजह का पता चल पाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय